अवैध शराब संग बिहारी तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानिया कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब को बिहार ले जाते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मुखवीर की सूचना पर पुलिस टीम ने समय करीब 18.30 बजे क्षेत्र के तालाशपुर मोड़ से देवढ़ी जाने वाले मार्ग पर नहर के किनारे रास्ते के पास से विनोद मुसहर पुत्र स्व0 दासी मुसहर उर्फ जोगी निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जिला कैमूर (भभुआ) बिहार को 40 शीशी देशी शराब (ब्लू लाइम) को बिक्री हेतु बिहार ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया।


        गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार  चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन जमानियाँ तथा मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यदूवंशी व विकास कुमार थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply