सोमवार से चालू होगा रेलवे अंडरपास मार्ग

गाज़ीपुर। मजुई-शादियाबाद सड़क मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास पर चल रहा निर्माण कार्य रविवार तक पूरा हो जायेगा‌‌। इसके बाद अगले दिन 23 सितंबर सोमवार से इस अंडरपास मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।


    उक्त जानकारी बलिया की कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर सौरभ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अंडरपास की लंबाई बढ़ाने, फ्लोर, रेलिंग, रिटेनिक वॉल का कार्य हो रहा है, जो रविवार की शाम तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए ऊपर टीन शेड लगाने और बाहर सड़क पर ब्रेकर बनाने और ड्रेनेज चैंबर पंप लगाने का कार्य आगामी दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल अंडरपास मार्ग को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सोमवार से खोला जाएगा। उसके चार पांच दिन बाद बड़े वाहनों का भी आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा। इस पर चार मीटर का हाइट गेज गार्डर लगाया जाएगा, ताकि बड़े वाहनों का गमनागमन रोका जा सके।

 

Views: 10


Leave a Reply