नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त पंहुचा हवालात

गाजीपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर 2.40 लाख रुपए की ठगी करने वाले जालसाज को दुल्लहपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।


     उल्लेखनीय है कि वादिनी ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गत पन्द्रह सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया था कि फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर विरेन्द्र यादव पुत्र भजुराम यादव निवासी खिलवा जसड़ा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ ने 240000 रुपये वसूले थे। नौकरी न दिलाने पर,  बाद में वादिनी द्वारा अपना पैसा मांगने पर उसने वादिनी से गाली- गलौज करते हुए जान माल की धमकी दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इस जालसाल की खोज में लगी थी कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के जलालाबाद से सुबह करीब आठ बजे धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव, आरक्षी राजा गौड. व विक्की गौड. थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply