गोलीबारी के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनियां चट्टी पर बारह सितम्बर गुरुवार को दो पक्षों की पुरानी अदावत को लेकर मारपीट व गोली चलने की घटना से सम्बन्धित मुकदमें में भांवरकोल पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


   उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.09.2024 को समय करीब 13.40 बजे शुभम कुमार सिंह निवासी ग्राम बसनिया थाना भाँवरकोल की दुकान पर जाकर मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। इसका मुकदमा संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव सहित सात नामजद व 15-20  अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

इससे सम्बन्धित अभियुक्तों को 14.09.2024 को दोपहर करीब 14.10 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पप्पू यादव पुत्र विसर्जन यादव, अवनीश गुप्ता पुत्र अमरनाथ गुप्ता तथा राजमणी यादव पुत्र स्व0 केदार नाथ यादव निवासीगण बसनिया थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी  हरिश्चन्द्र मौर्या, आरक्षी सन्तोष कुमार, पवन सिंह तथा मनोज गुप्ता थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply