वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, क्षेत्र में फैली दहशत 

गाजीपुर। दो पक्षों की पुरानी अदावत को लेकर गुरुवार को मारपीट की घटना व गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोग अनहोनी को लेकर सकते में आ गये। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के मौक ए वारदात पर पहुंचने से पहले ही हमलावर अपने वाहनों से भाग निकले।                                                            यह घटना भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनियां गांव में अपराह्न दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। मारपीट की घटना के बाद हुई फायरिंग की घटना से वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी तत्काल सदल बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बसनियां गांव में यादव बिरादरी एवं पटेल बिरादरी के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है‌ दोनों पक्षों के बीच कई मारपीट के मामले थाने में दर्ज हैं।


     घटना के बावत बताया गया कि गांव निवासी शुभम कुमार सिंह अपराह्न चट्टी पर अपने जनसेवा केंद्र पर मौजूद था‌। इसी बीच स्कार्पियो, बुलेरो तथा बाईक सवार कुछ दबंग युवक पहुंचकर उसकी दुकान को लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे। इसके बाद दबंग युवकों ने शुभम की बाईक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर और मार पीटकर शुभम को घायल कर दिया। फायरिंग की घटना से चट्टी पर दहशत फ़ैल गई। घटना के बाद मौके से सभी युवक अपने वाहनों से लट्ठूडीह की ओर भाग निकले। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी मौके पर पहुंचे । उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी‌।

Views: 12


Leave a Reply