हथियाराम मठ पर आयोजित होगी राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता 

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजन कराया जाएगा। सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज के आविर्भाव दिवस पर पहुंचे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समूचा क्षेत्र कुश्ती व पहलवानी के लिए प्रख्यात रहा। गाजीपुर के पहलवान मंगला राय सहित पहलवानों की बड़ी जमात रही है। लेकिन अजीब विडंबना रही कि बीच में यहां की कुश्ती हरियाणा पंजाब की ओर चली गयी। आज पुनः इस क्षेत्र में  कुश्ती व पहलवानों के दिन वापस लाने के तैयारी शुरू हो गई है। फेडरेशन द्वारा सारी तैयारी पूर्ण कर शीघ्र ही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तिथि की घोषणा की जाएगी।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply