तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध पत्रकार संगठन मुखर

डीएम, एसपी को पत्रक देकर उठाई कार्रवाई की मांग                                                                          गाजीपुर‌। लोगों को भ्रमित कर व झांसे में लेकर पत्रकारिता के नाम पर धन उगाही करने वाले तथाकथित पत्रकारों के क्रियाकलापों से तंग आकर अब जिले के पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है।                                                                                           पत्रकारिता की छवि को धूमिल करने वाले तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु  गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संज्ञान में लगातार इस तरह की बातें आ रही हैं कि अपने को पत्रकार कहने वाले लोग सरकारी, निजी अस्पतालों , सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक डॉक्टर सफाई कर्मी, ब्लॉक कर्मी आदि के यहां पहुंचकर पत्रकारिता की धौंस  दिखाकर उनसे धन उगाही कर रहे हैं। ऐसे  तथाकथित पत्रकारों के झांसे में आकर लोग इनको पैसे दे देते हैं। ऐसे तथाकथित पत्रकारों की वजह से वास्तविक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि समाज में धूमिल हो रही है‌।       संगठन ने जिलाधिकारी से पत्र का संज्ञान लेते हुए आग्रह किया है कि समस्त विभागों के अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए कि किसी प्रकार की वसूली या जबरन पैसा वसूलने  वालों के खिलाफ करवाई सुनिश्चित करें।                   बताते चलें कि इसके पूर्व में विगत दिनों पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा को भी इस मामले में पत्र देकर कार्यवाही का आग्रह किया जा चुका है। वहीं पायनियर अखबार के संवाददाता और संस्था के सदस्य रविकांत पांडेय के मकान में सन 2022 में हुई चोरी के मामले पर भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्र देकर चोरी की घटना की शीघ्र खुलासे की बात कही गई। पत्रक देने वालों में अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रविकांत पांडेय, मुमताज अहमद, शशिकांत तिवारी, देवब्रत विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, वसीम रजा , अजय शंकर तिवारी, दुर्ग विजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा मोनू सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply