भारत विकास परिषद् ने उभरती प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

गाज़ीपुर। भारत विकास परिषद् द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता सोमवार को सम्पन्न हुई ‌। परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़कर हिस्सेदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ किया गया‌। परिषद के संयोजक व प्रांतीय संपर्क प्रमुख संजय कुमार ने परिषद के बृहद सामाजिक कार्यों  से अतिथियों को परिचित कराते हुए बैज अलंकरण  कराया। 


       मुख्य अतिथि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने परिषद द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। यह एक ऐसी पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं जो भारत के भविष्य हैं ,क्योंकि बच्चों के अंदर काफी ऊर्जा होती है और आने वाले समय में सकारात्मक दिशा में काम करके स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। 

       भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर विजय, द्वितीय पुरस्कार लूद्स  कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर को संयुक्त रूप से एवं तृतीय पुरस्कार सेंट जॉन स्कूल और बैजनाथ इंटर कॉलेज  को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया ।

        समूह गान प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज ,द्वितीय पुरस्कार सेंट जॉन्स स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार माधव सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान किया गया। 

         छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत यूपी बोर्ड से हाई स्कूल की कुमारी आकांक्षा उपाध्याय तथा इंटरमीडिएट के लिए पूजा फातिमा को पुरस्कृत किया गया ,

सीबीएसई बोर्ड में हाई स्कूल के लिए हिमांशु कुमार त्रिपाठी तथा इंटरमीडिएट के लिए ईशान सिंह को पुरस्कृत किया गया। आईसीएस बोर्ड में हाई स्कूल के लिए अजीत कुमार और इंटरमीडिएट के लिए सौरव यादव को पुरस्कृत किया गया। 

      गुरु बंदन कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा से श्रीमती प्रतिभा शर्मा, माध्यमिक शिक्षा से श्रीमती अभा किरण सिन्हा और उच्च शिक्षा से पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अमरनाथ राय को अंगवस्त्रम, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर  सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में विजय शंकर राय, मारकंडेय सिंह, डॉ ब्यासमुनी राय, कृष्ण बिहारी राय, प्रो अजय कुमार राय, अवधेश नारायण राय आदि प्रमुख रहे।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शिवकुमार सप्पू ने तथा संचालन डॉ अरुण कुमार राय ने किया। इस अवसर पर चंद्रमा यादव, डॉक्टर अरविंद, अनिल कुमार उपाध्याय, अरविंद कुमार राय ,अनुपम आनंद श्रीवास्तव ,आनंद प्रकाश अग्रवाल , सुशील अग्रवाल,प्रमोद राय रून्नू ,अरुण राय, सुख विलास ,धनंजय सिंह ,अतुल्य श्रीवास्तव ,राजेश श्रीवास्तव ,सूर्य प्रकाश राय, सुभाष चंद्र गुप्ता, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश, एच एन एस यादव,महिला संयोजिका उमा शर्मा ,शालिनी सिंह ,निरुपमा उपाध्याय, अनीता सिंह ,अंजना राय, शर्मिला यादव माधुरी यादव, पूनम सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव ,मोहिनी श्रीवास्तव, इत्यादि भारत विकास परिषद के सदस्यों की उपस्थिति के साथ-साथ सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply