चेतावनी बिन्दु के उपर बह रहीं गंगा
गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से तटीय किनारे बसे परिवारों पर बाढृ का खतरा मंडराने लगा है और वे नये ठौर की तलाश में जूट गये हैं। यदि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो एक-दो दिन में ही वह खतरा बिंदु के ऊपर पहुंच जायेगा। ऐसी स्थिति में किनारे बसे लोगों को अपना आशियाना छोड़ अन्य स्थानों पर शरण लेने को बाध्य होना होगा। ऐसे लोगों की निगाह गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर टिकी हुई है और जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ रहा है वैसे-वैसे उनकी भी धुकधुकी बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में जलस्तर चेतावनी बिन्दु के उपर चल रहा है। शुक्रवार से ही गंगा का जलस्तर बढ़ाव पर रहा। शनिवार को सुबह से ही गंगा का जल स्तर बढ़ाव पर रहा। आज सुबह जलस्तर 61.790 मीटर रहा और गंगा नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बताते चलें कि जिले में गंगा नदी का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर होता है। चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर, खतरा बिन्दु 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर, वर्ष 2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर तथा वर्ष 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर रहा है ।
Views: 6








