विद्युत विजिलेंस टीम ने किया 15 कनेक्शन विच्छेद और वसूले एक लाख रुपए
गाज़ीपुर। बिजली विभाग क विजिलेंस टीम ने गुरुवार को संयुक्त रूप से दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद तथा सिखड़ी गांव में बिजली उपभोक्ताओं की जांच कर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए की राजस्व वसूली की। वहीं टीम ने 15 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में विजिलेंस के अवर अभियंता अजय कुमार पटेल, दुल्लहपुर पावर हाउस के अवर अभियंता आर के राव और बिजली थाना प्रभारी बृजेश यादव ने टीम बनाकर सुबह जलालाबाद बाजार, गांव तथा सिखड़ी गांव पहुंचे। उनके द्वारा कुल चालीस कनेक्शनधारियों की जांच की गई और बिल न जमा करने पर पन्द्रह बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। वहीं बाईपास पर चार लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं के लोड को देखते हुए लोड भी बढ़ाया गया। अवर अभियंता आर के राव ने बताया कि उपभोक्ता बिजली का उपभोग तो कर रहे हैं लेकिन उसके सापेक्ष बिजली का बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। जिसे लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Views: 7









