पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2024 पंचांग
पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2024
पंचां
विक्रमी संवत 2081
शक सम्वत 1945
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
नक्षत्र मृगशीर्ष
वार बुधवार
योग बज्र
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 18:19
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल दोपहर 12:22 – 01:58
अभिजीत मुहूर्त **********
मेष – आज का दिन काम को पूरा करने वाला रहेगा। आज कोई आपसे ईर्ष्या या द्वेष की भावना रख सकता है। पारिवारिक खुशी व संकल्प सिद्धि के योग हैं।, आशाएँ फलीभूत और यात्रा सार्थक रहेगी।
वृष – आज किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने के योग हैं। प्रगति और सार्थक वातावरण से अनुकूलता रहेगी। संतसमागम का लाभ मिलेगा।
मिथुन – व्यापारिक विस्तार, भाग्योदय, चित्त प्रफुल्लित, कठिनाइयों में कमी परन्तु यात्रा सुखद होगी।
कर्क – आज का दिन निरर्थक होगा। व्यय की अधिकता, लाभ में कमी, मन अशांत, व्यर्थ भ्रमण से मन क्षुब्ध होगा।
सिंह – आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक शांति, आर्थिक सफलता के योग हैं। जनसम्पर्क का सुयोग, वाद-विवाद का निवारण हो सकता है।
कन्या- मित्रों से विचार-विमर्श लाभदायक है। नवयोजना की शुरुआत करने का अवसर, मेल-मिलाप में रुचि से प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला- हर्षोल्लास का वातावरण, परोपकार की भावना, मनोबल में वृद्धि, सम्बन्धों में मधुरता से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक – आज का दिन प्रतिकूल है। भाग्य में न्यूनता, कार्यसिद्धि में रुकावटें, मित्रों से मनमुटाव, कर्ज की अधिकता के साथ विरोधी से प्रभावित हो सकते हैं।
धनु – आज व्यक्तित्व का विकास का समय है। निजी समस्या हल, परोपकार की भावना और मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी।
मकर – आय के नवीन स्रोत के योग पर कार्ययोजना बन सकती है। सुख के साधन सुलभ, मान-सम्मान की प्राप्ति, धर्म में रुचि हैगी।
कुम्भ – मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता से निराशा दूर होगी। धन की प्राप्ति, समीप की यात्रा सम्भव है।
मीन – मानसिक बेचैनी से जोखिम से नुकसान की सम्भावना है। व्यवसायिक निराशा से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। वाहन कष्ट व धनहानि से अस्वस्थता रहेगी।
Views: 5








