कराटे से होता है शारीरिक और मानसिक विकास 

बेल्ट प्राप्त कर खिले प्रतिभागियों के चेहरे


गाज़ीपुर। कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम

 25 अगस्त रविवर को आरटीआई प्रांगण, गोरा बाजार में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

      प्रतियोगिता के निर्णयानुसार रितेश यादव, अनुज पटेल, सृष्टि यादव, अनुष्ठा सरोज, श्रेया यादव, अवंतिका तिवारी, कृतिका तिवारी, अनुप्रिया पाल, वरुष्का रॉय ने पीली बेल्ट प्राप्त किया।

 ऑरेंज बेल्ट अनुष्का सिंह, अर्चित सिंह, अनिल सिंह, यश वर्धन सिंह, याशिका वर्धन सिंह और आरवी मौर्या को दिया गया। ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वालों में उत्कर्ष राय, समृद्धि राय, अनुष्का सरोज व समर प्रताप सिंह रहे।

इसी प्रकार जागृति यादव व प्रांकुर यादव को ब्लू बेल्ट तथा  कनिष्का मोदनवाल यशी को पर्पल द्वितीय बेल्ट प्राप्त हुआ। वहीं संजना प्रजापति सौम्या चौरसिया को ब्राउन बेल्ट मिला‌‌।

      चयनित प्रतिभागियों को डॉ. जी सिंह और डॉ मनोज सिंह द्वारा प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकमनाएं देते हुए उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा दी। 

डॉ. मनोज सिंह ने सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए उनका हौसला आफजाई किया।  डॉ. जी सिंह ने कहा कि आज के समय में कराटे सिखना अनिवार्य हो गया है। इससे व्यक्ति शारीरिक रूप और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। इससे परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा।

    सह प्रशिक्षक सेन्सेई उपेन्द्र कुशवाह, सूरज प्रजापति, विकास यादव, नम्रता विश्वकर्मा और दिलीप कुशवाहा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्त में प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज ने सारे खिलाड़ियों को बधाई दी और उपस्थित परिजनों और अभिभावकों 

से अपने बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिलाने का आग्रह किया।

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply