पंचांग व राशिफल – 19 अगस्त 2024

  • पंचांग व राशिफल – 19 अगस्त 2024

पंचांग


विक्रमी संवत                   2081  

शक सम्वत                   1945  

मास                                    सावन

पक्ष                               शुक्ल पक्ष

तिथि                                   पूर्णिमा 

नक्षत्र                                   श्रवण, धनिष्ठा  

वार                                      सोमवार 

योग                                      शोभन 

सूर्योदय                               05:31

सूर्यास्त                               18:28

चन्द्रमा                                   कुम्भ

राहुकाल दोपहर                  07:31 – 09:09

अभिजीत मुहूर्त।                  12:00 – 12:48

 

आज का राशिफल 

मेष- आज अभीष्टसिद्धि के योग है। पुरानी चली आ रही निराशा का अन्त हो सकता है। लोगों से जनसम्पर्क का सुयोग प्राप्त होगा। धनागम का  ला होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। 

 

वृषभ -आज लाभ का अवसर मिलेगा। समस्याएँ हल होकर कर्ज की निवृत्ति के योग हैं।महत्वपूर्ण सफलता। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

 

मिथुन – आज रात्रि 7/00 बजे तक प्रगति में बाधा रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। बाद में समय संतोषजनक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

 

कर्क- आज का दिन अच्छा है। रात्रि 7/00 बजे तक लाभ के योग बन रहे हैं। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कार्य अधूरे बने  रहेंगे। वाद विवाद से बचें। आर्थिक हानि से बचना हितकर रहेगा।

 

सिंह- दिनमान अनुकूल है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक खुशी होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कारोबार में वृद्धि के योग हैं।विशिष्टजनों को सहयोग मिलेगा। 

 

कन्या – आज आर्थिक प्रगति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी  स्थिति मनोनुकूल होगी। व्यक्तित्व का विकास होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी।

 

तुला- संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आज रात्रि 7/00 बजे तक समय अनुकूल नहीं है। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार- व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

 

वृश्चिक – आज रात्रि 7/00 बजे तक अनुकुल है।  भाग्य में न्यूनता से तनाव की स्थिति बनी रहेगी और मन में उदासी का भाव बनेगा। शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सामान्य रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

 

धनु- आज महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आत्मिक शांति, यात्रा सुखद और प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। 

 

 मकर- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। आत्मबल में वृद्धि के साथ जनकल्याण में रुचि होगी। आपसी सौहार्दपूर्ण यात्रा का प्रसंग बनेंगे। धर्म में आस्था रहेगी।

 

कुम्भ- आज रात्रि 7/00 बजे तक समय प्रतिकूल है। कार्य में बाधा रहेगी। बाद का समय शुभ, उत्साह से कार्यसिद्धि, यात्रा सुखद व स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। 

 

 मीन- आज रात्रि 7/00 बजे तक षमय अनुकूल है। व्यवसाय में प्रगति होने के आसार हैं। उसके बाद क्रोध की अधिकता से बचें , शान्ति बनाये रखने में भलाई है। आत्मबल मे कमी बनी रहेगी।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply