पेरिस ओलंपिक के दो खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
गाज़ीपुर के खिलाड़ी राजकुमार पाल बनेंगे डिप्टी एस पी
गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
जिले के मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर, सैदपुर ,गाजीपुर में सत्रह अगस्त को आयोजित समारोह में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे दो खिलाड़ी ललित उपाध्याय एव राजकुमार पाल को उनके परिजनो संग स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई 2024 से 11 अगस्त 2024 तक चला, जिसमे भारत ने एक रजत व पॉच कास्य पदक जीते जिसमे उ.प्र. की दो हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने मे अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होने खिलाड़ियो एवं उनके परिजनो को शुभकामना देते हुए दोनो खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की तथा गाज़ीपुर के खिलाड़ी राजकुमार पाल को सम्मान स्वरूप डिप्टी एस पी के पद पर चयन करने की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जिन्होेने ओलंपिक मे देश का प्रतिनित्व किया उन्हे 10-10 लाख रू0 की सम्मान राशि लखनऊ मे सम्मान समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दी जायेगीं। ललित उपाध्याय पहले ही डिप्टी एस पी बनाये जा चुके है तथा राजकुमार पाल जल्द ही डिप्टी एस. पी. होगें। उन्होंने कहा कि खेल को बढावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है , खिलाड़ियो के लिए हर जिले मे एक स्टेडियम, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। खेल कूद के लिए युवा मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्पोर्स्ट किट्स उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार का प्रदेश मे खेलो का पूरा सपोर्ट है 500 से अधिक खिलाड़ियो को अलग अलग विभागों में शासकीय नौकरियां एवं सम्मान दिया गया है। प्रदेश मे खेल एकेडमियो को सरकारी स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है। प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यान चन्द्र पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार, खेल पद्म पुरस्कार तथा प्रशिक्षको के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, दिये जाते है तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियो को अलग अलग पुरस्कार धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश मे वृद्ध एवं अशक्त खिलाड़ियों जिसमे राज्य स्तर के खिलाड़ी को चार हजार, नेशनल स्तर के छः हजार एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर केे खिलाड़ियो को 10 हजार रूपये प्रदेश सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के 10 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों जिसमें उत्तम सिंह, पवन राजभर, चन्दन यादव, मनोज यादव, अजीत यादव , आशु मौर्या, विशाल पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, जमीला बानो, राधेश्याम यादव, एवं हॉकी प्रशिक्षक इन्द्र देव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं महासचिव हॉकी इण्डिया भोला सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना व्यक्त किये। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य मंत्री जी को स्मृति चिन्ह (हॉकी) एवं इण्डिया टीम की जर्सी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, राज्य सभा सांसद सगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पासी, खेल निदेशक उ0प्र0 डॉ आर पी सिंह, कुलपति पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर वन्दना सिंह, डी आई जी वाराणसी परिक्षेत्र डॉ ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा0.ईरज राजा सहित जनपद के समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व भारी संख्या में खिलाड़ी, आमजन एंव प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने किया।
Views: 9








