विद्यालय को मान्यता मिलने से हर्ष
गाजीपुर। श्री विक्रमा चौबे शिक्षा समिति देवा.दुल्लहपुर गाजीपुर द्वारा संचालित श्री विक्रमा चौबे एस एम विद्यालय देवा दुल्लहपुर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा पूर्व मध्यमा (हाई स्कूल)सम्पूर्ण विषय तथा उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) कला वर्ग तथा विज्ञान वर्ग की मान्यता दी गई है।
बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रीय गणमान्यजन और छात्र छात्राओं ने कॉलेज को मान्यता मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अब क्षेत्र के छात्र छात्राओं को कला वर्ग तथा विज्ञान वर्ग में शिक्षा पाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए लोगों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
Views: 2
Advertisements








