रेलवे स्टेशन पर चला पौधारोपण अभियान 

गाज़ीपुर। ओम मां सरस्वती पुस्तक भंडार सादात द्वारा सादात रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पौधरोपण का संकल्प लिया गया।


        उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा।  कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण करें। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय कर्मियो से भी पौधारोपण की अपील की। इस दौरान विनोद, रामप्रवेश, अविनाश, नंदू,विजय नारायण सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply