महिला गैंगस्टर पुत्री सहित गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस ने चोरी व अन्य धाराओं से सम्बन्धित महिला गैंगस्टर को उसकी पुत्री के साथ क्षेत्र के


भैंसहीं नदी पुल मऊ बॉर्डर के पास से गिरफ्तार* कर लिया।

    बताते चलें कि इनके विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा पंजीकृत हुआ था और पुलिस सरगर्मी से इनकी खोज में लगी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मीना पत्नी साधु प्रसाद तथा पूजा पुत्री साधु प्रसाद निवासी ग्राम दौलतपुर थाना घोसी जिला मऊ रहीं। अभियुक्ता मीना पत्नी साधू प्रसाद पर गैंगस्टर सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव, आरक्षी  पवन मिश्रा, महिला आरक्षी जुगनू सोनकर व प्रतिभा यादव थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Views: 1

Advertisements

Leave a Reply