ब्रेजा गाड़ी सहित तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत बरामद 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भाँवरकोल थाना पुलिस ने मलिकपुरा मोड़ से अपहृत युवक को 12 घन्टे के अन्दर बरामद करते हुए, तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने पुराने विवाद के कारण सोनाडी निवासी शावम राय को अगवा किया था।


 

      उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.08.2024  को अपहरणकर्ताओं ने मलिकपुरा मोड़ से युवक की गाड़ी में जान से मारने की नियत से टक्कर मारकर घायल कर उसका अपहरण कर लिया था। इस सूचना पर थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी में लगी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नम्बर की एक ब्रेजा गाड़ी अमरुपुर से होते हुए कुनआन की तरफ जा रही है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भाँवरकोल मय हमराह कनुआन की तरफ से धनेठा वाली रोड पर पहुंच गये। धनेठा और कनुआन के मध्य रोड के सामने से एक ब्रेजा गाड़ी बिना नम्बर की आते हुए दिखाई दी। गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो तीनों अपहरण कर्ता मय अवैध असलहा व अपहृत/पीडित के साथ मिले।  अपहृत/पीडित को तत्काल ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दू राय उर्फ जयप्रकाश राय पुत्र विजयबहादुर राय निवासी ग्राम सोनाड़ी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 हरेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम बेटावरकलाँ थाना जमानिया जनपद गाजीपुर तथा पीयूष राय पुत्र संजय राय निवासी ग्राम टिसौरा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर रहे। मौके से गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, आरक्षी शिवेन्द्र पाल, अमित यादव, राजू कुमार तथा मोनू कुमार थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 8


Leave a Reply