शिक्षण में टीएलएम की भूमिका महत्वपूर्ण
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में 22 से 28 जुलाई 2024 तक संचालित शिक्षण सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।
इसके अन्तर्गत प्रथम दिवस पर दिनांक 22 जुलाई को टी एल एम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षुओं को टीएलएम निर्माण के बारे में बृजेश कुमार और श्रीमती सुमन तिवारी द्वारा जानकारी दी गई।
इससे प्रेरित होकर प्रशिक्षुओं द्वारा टीएलएम निर्माण भी किया गया। शिक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षुओं को डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव द्वारा एफ एल एन के बारे में बताया गया। डाॅ सर्वेश राय एवं नवल गुप्ता द्वारा एफ एल एन में शिक्षण विधियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ अर्चना सिंह ने एफ एल एन में गतिविधियों के बारें में बताया। वहीं प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
अंत में प्रशिक्षुओं को उप शिक्षानिदेशक उदय भान द्वारा निपुण शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के नोडल समन्वयक डॉ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि इस पूरे सप्ताह तिथिवार कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। इस अवसर पर अभयचंद्रा, निधि सोनकर, आलोक तिवारी राजवंत सिंह सहित सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप ने किया।
Views: 17








