हुनरबाज प्रतियोगिता में होगा उभरती प्रतिभाओं का सम्मान             

गाजीपुर। “गाजीपुर के हुनरबाज” कार्यक्रम के तहत “हुनर है तो दिखाना पड़ेगा” प्रतियोगिता का आयोजन शहर के स्टार पैलेस बंधवा, पीरनगर में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर इक्कीस जुलाई को प्रातः साढ़े नौ बजे से किया गया है।


     गरुड़ टॉकीज गाजीपुर के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, गायन, कविता एवं कहानी के क्षेत्रों से जुड़ी जिले की छिपी प्रतिभाओं को उचित मुकाम तक पहुंचाने में  मदद करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

      उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजीव अरुण कुमार देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विशेष बात यह है कि जिले के दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव निवासी प्रसिद्ध सिने स्टार स्व. नाजीर हुसैन के सम्मान में एक पुरस्कार शुरू किया जा रहा है जो जनपद के चयनित एक मशहूर कलाकार को प्रदान किया जाएगा।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply