डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी अनुकरणीय 

गाजीपुर। खेल व युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान दिया लेकिन कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया।


    जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोग पद और प्रतिष्ठा के लिए जहां किसी भी स्तर पर जाने को तैयार हैं वहीं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए पद को लात मारकर तत्कालीन सरकार के  नीतियों का विरोध करते हुए बिना परमिट कश्मीर पहुंच कर एक ही देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान व्यवस्था का मुखर विरोध किया था।

      जम्मू कश्मीर में एस सी, एस टी, ओबीसी को अधिकारों को देने का काम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा पर भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी सत्ता को सुख के लिए नहीं बल्कि सत्ता को भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए किया है। भारतीय जनता पार्टी के महामनीषी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के परिवार के लोग आज राजनीति में नहीं है लेकिन उनके विचार और सोच आज भी जिंदा है हमे उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। हम इसके लिए लगातार काम करते रहेंगे। 

       राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए बलिदान दिया।आज जम्मू कश्मीर मे  कानून व्यवस्था के माध्यम से वहां के लोगों का विकास और सम्मान पूरे देश में बढ़ रहा है। आज देश के लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हुई है। वही आज इस देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रहते भारत में है,यही का अन्न खाते हैं, पानी पीते हैं, वस्त्र पहनते हैं और जय विदेशों की बोलते हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम भाजपा ही करेगी।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओ ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सर्वाधिक बलिदान देने का काम किया है। तेरा वैभव अमर रहे मां, के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता काम करते है।

गोष्टी को पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजेंद्र राय, पारस नाथ राय, डॉ सानंद सिंह, डॉ संतोष यादव ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी में आनंद राय मुन्ना, राजेश राजभर, रामराज बनवासी, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, सुरेश बिन्द, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संतोष चौहान,पंचदेव गौड़, शैलेश राम, साधना राय, विश्व प्रकाश अकेला, विजय राय मुन्ना, गोपाल राय, संपूर्णानंद उपाध्याय , प्रमोद वर्मा, अरविंद राय, सतीश राय, नीतीश दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply