संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बघांव निवासी 15 वर्षीय सुभंग राजभर की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोल्ट्री फार्म संचालक सहित तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। 


         मृतक के पिता श्रीकेश राजभर द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि गांव के पोल्ट्री फार्म संचालक सुनील सिंह उसके बेटे को जोर जबरदस्ती से अपने यहां रखकर पोल्ट्री फार्म की देखरेख और घर का कामकाज कराते थे। 

      थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पोल्ट्री फार्म संचालक सुनील सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

   

      

     

       

           

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply