मदर्स डे पर हुए विभिन्न आयोजन
गाजीपुर । मातृ दिवस रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने अपनी माता को उपहार देकर व केक काटकर मातृशक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर बाराचवर में उपस्थित सभी माताओं का तिलक चंदन एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । इसके उपरांत डा प्रेरणा राय एवं अन्य उपस्थित अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना तथा बच्चों द्वारा मंचित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित सभी माताओं का मनोरंजन किया गया।
सभी उपस्थित माताओं ने इस प्रकार के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागरूकता उत्पन्न होती है। धन्यवाद ज्ञापन डा प्रेरणा राय ने तथा कार्यक्रम का संचालन सुधा राय, खुशी मौर्य तथा सौम्य राय ने संयुक्त रूप से किया ।
Views: 9









