चोरी के माल संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमें के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का लैपटाप बरामद कर लिया।


         पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार चौहान पुत्र नन्हक चौहान निवासी पीपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर को सुबह मलेठी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

          बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होरिल यादव तथा आरक्षी  नुर मो. असारी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply