पाक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस द्वारा दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 


       अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त पवन मौर्या पुत्र स्व. रामसकल मौर्या निवासी बड़ी रजनिया थाना कोतवाली जनपद मऊ को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश राय तथा आरक्षी सोहन सिंह थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल रहे

           वहीं थाना नंन्दगंज  पुलिस ने भी नाबालिक के साथ दुराचार के दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

      वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम अभियुक्त के घर व मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय हमराह ने सम्बन्धित अभियुक्त राज वर्मा उर्फ छोटू पुत्र राजाराम वर्मा निवासी ग्राम रेयाव थाना दोहरीघाट जनपद मऊ हालपता ग्राम श्रीगंज थाना नन्दगंज जनपद गाज़ीपुर को नन्दगंज स्टेशन से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply