अवैध शराब के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार 

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ‌


       मादक पदार्थ की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक दया शंकर सिंह  मय हमराह सहेडी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दरम्यान मुखवबीर से सूचना मिली कि जोखनी देवी पत्नी रामलाल बिन्द निवासी कुसुम्ही कला मठिया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ,अपने दरवाजे पर आसपास के लोगों को शराब बेच रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां  इकठ्ठे हैं हम पुलिस वाले जैसे ही और नजदीक पहुंचे तो वहां से इकठ्ठा लोग पुलिस को देख कर भाग निकले। वहां एक महिला दरवाजे पर बैठी मिली जिसके पास एक प्लास्टिक के गैलन में अवैध शराब थी। उस नीले रंग के गैलन में 30 लीटर कच्ची शराब पायी गयी। महिला को उसके अवैध कार्य का बोध कराते हुए महिला आरक्षी की मदद से समय उसे करीब 17.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उसके विरूद्ध  आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दया शंकर सिंह व  जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक वर्मा, आरक्षी विपिन नायक तथा महिला आरक्षी सविता भारती व  संगीता पटेल शामिल रहीं।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply