गायत्री प्रज्ञा मंडल ने किया 621 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण

गाज़ीपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुईं,सादात ने अनुकरणीय पहल करते हुए शिक्षा सत्र के प्रथम दिन सोमवार को कम्पोजिट व प्राथमिक विद्यालय मजुईं के प्राथमिक के 230 व उच्च प्राथमिक के 391 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया।


         पाठ्य सामग्री (कॉपी, पेन, कलर, पेंसिल, रबर आदि) पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से चमक उठे। विद्यालय परिवार के साथ ही अभिवावकों ने गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई के संयोजक विजय यादव के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि बच्चों के भविष्य को साक्षर बनाने  की दिशा में यह सराहनीय कार्य है। इससे सीख लेकर सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिए।  कहा कि असहाय व गरीबों का सहयोग करने से आर्थिक व शारीरिक क्षमता में कमी नहीं आती बल्कि आर्थिक समृद्धि के साथ ही साथ शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। इस अवसर गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुईं के संयोजक विजय यादव, हेडमास्टर रामअवध यादव, प्रधान रामधनी यादव, महेन्द्र यादव, गुड्डू यादव, रामकेश यादव सहित शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply