परमात्मा की कथा से बदलती है जीवन की दशा और दिशा

गाज़ीपुर। श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ एवं रूद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन सादात नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित मां काली मंदिर पर किया गया है। 

       प्रयागराज के कथावाचक जगदीशाचार्य के नेतृत्व में वैदिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रोजाना शाम सात बजे से संगीतमय श्रीरामकथा चल रही है। इस कड़ी में रूद्र शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। पूजन-अर्चन के उपरांत नगर क्षेत्र में निकली शोभायात्रा में सजे हाथी और घोड़ों के पीछे सिर पर जल कलश रखकर श्रद्धालु नर नारी जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

      कथावाचक जगदीशाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति हैं, जिनकी कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है। जो मनुष्य भगवान की कथा का श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है। श्री रामकथा के आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राम कथा परमात्मा की वाणी है, इससे जीवन की दशा और दिशा दोनों ही ठीक हो जाती है।

Views: 23

Leave a Reply