गाज़ीपुर गौरव सम्मान सरदार दर्शन सिंह के नाम

चेतना महोत्सव में 17 मार्च को होंगे’ सम्मानित

गाज़ीपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ इस वर्ष सरदार दर्शन सिंह को प्रदान किया जायेगा। साहित्य चेतना समाज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

       उल्लेखनीय है कि 9 जून 1942 को जन्में सरदार दर्शन सिंह विगत पांच दशकों से विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक जीवन में निरंतर सक्रिय हैं। इनमें रेडक्रॉस सोसायटी,अति प्राचीन रामलीला समिति, उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल, परिवार परामर्श केन्द्र, वृद्धाश्रम, जनपद स्वास्थ्य समिति आदि प्रमुख हैं।

      संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर  ने बताया कि सरदार दर्शन सिंह को 17 मार्च (रविवार) को नगर के खजुरिया स्थित शहनाई पैलेस के सभागार में आयोजित संस्था के 39वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2024) में  अंगवस्त्रम्,स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

        बैठक में संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,उपाध्यक्ष संजीव गुप्त, सचिव हीरा राम गुप्त,शशिकांत राय,आनन्द प्रकाश अग्रवाल, राजीव मिश्र, विन्ध्याचल यादव, हर्षित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Views: 97

Leave a Reply