कई थानों के बदले थानाध्यक्ष

गाज़ीपुर। पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। इस क्रम में एक उपनिरीक्षक को चौकी प्रभारी से हटाकर थाने की कमान भी सौंपी गई है।

           स्थानांतरण के क्रम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष दुल्लहपुर को  थानाध्यक्ष बिरनो, उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष भांवरकोल को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष नन्दगंज को थानाध्यक्ष भॉवरकोल तथा उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी हंसराजपुर थाना शदियाबाद को थानाध्यक्ष नन्दगंज तथा उपनिरीक्षक गोविन्द मौर्या चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भुड़कुड़ा से चौकी प्रभारी हंसराजपुर थाना शादियाबाद के पद पर भेजा गया है।

Views: 305

Leave a Reply