श्रीगांधी आश्रम के पूर्व अध्यक्ष का निधन

गाज़ीपुर। सादात क्षेत्र के सरैया निवासी बनवारी सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष श्रीगांधी आश्रम झांसी का 96 वर्ष की उम्र में शनिवार की रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

     उनके निधन की खबर पर उनके आवास पर  शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। वह अपने पीछे तीन पुत्र लालजी यादव (सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक), डा. रामजी यादव (सेवारत पशु चिकित्सक), सुभाष यादव (प्रबंधक संत कबीर कृषि औद्यौगिक इंटर कालेज बूढ़नपुर) और पुत्री उषा यादव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में शुभेच्छु व ग्रामवासी शामिल रहे।

Views: 12

Leave a Reply