साथ जियेंगे, साथ मरेंगे ….. 

236 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह मंगलवार को आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सम्पन्न हुआ। जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल  236 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ। इसमें चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह तथा 232 हिन्दू जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। 

        इससे पूर्व समारोह का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल  ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। 

           वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने पर नव विवाहित जोड़ों के खाते में ऑनलाईन माध्यम से  35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तात्रित किये गये। वहीं सभी नव दाम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा प्रदान किया गया तो उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  नव विवाहित वर-वधुओं को उनके सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी।  

     अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल ने वर-वधुओं को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर  एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो। उनके सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि बेटियों के पढ़ाई, सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से बेटियों के जीवन को सशक्त बनाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।      

मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई देते हुए सामुहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी‌। उन्होंने कहा कि  सामुहिक विवाह योजना महिलाओं के प्रति समाज में  फैली  कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौधा लगाने की अपील की गयी।      इस अवसर पर परियोजना निदेशक  राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

Views: 167

Leave a Reply