प्राथमिक विद्यालय का नहीं खुला ताला

गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवा पर शनिवार को दोपहर एक बजे तक ताला बंद मिला और प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापक गायब रहे। आफिस का दरवाजा भी ताला बंद मिला। प्रधानाध्यापक शिवानंद गुप्ता से बात करने पर बताया कि वह आज मासिक बैठक में शामिल होने के लिए जखनिया में हैं। विद्यालय पर तीन शिक्षामित्र पांच सहायक अध्यापक व एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति है। इसमें प्रधानाध्यापक वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर हैं।  मुझे प्रधानाध्यापक का कार्यभार मिला हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी नीलेंद्र चौधरी ने बताया कि बच्चों की छुट्टी है लेकिन अध्यापकों को उपस्थित होना है। इसके बारे में अध्यापकों से पूछताछ की जायेगी। रिपोर्ट – संजय चौबे


Views: 7


Leave a Reply