समिति ने जेल प्रशासन को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज,गोष्ठी में बताई मतदान की उपयोगिता

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन मा. डा.उमेश शर्मा के निर्देशानुसार समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद कारागार पहुंच कर इक्कीस राष्ट्रीय ध्वज कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश जी तथा जेलर आर के वर्मा को भेंट किया। समिति के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को समिति द्वारा जिला जेल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी समिति के नियमानुसार कार्य करने का आश्वासन दिया। 


       प्रतिनिधि मंडल में विशेष प्रान्तीय सचिव मयंक सिंह व पूर्वी जोन सचिव डा.ए.के. राय के अतिरिक्त आशीष कुमार सिंह, चन्दन प्रजापति तथा प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।    इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने प्रकाश नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर मयंक सिंह की अध्यक्षता में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपने सम्बोधन में डा. ए. के. राय ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया।

   इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने प्रकाश नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर मयंक सिंह की अध्यक्षता में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

अपने सम्बोधन में डा. ए. के. राय ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया।

     प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं के भागीदारी को प्रोत्साहित करना और मताधिकार सुनिश्चित करना है। 

       अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए क्योंकि हार जीत में हर वोट की  भागीदारी होती है ,आपके वोट पर ही किसी की हार जीत निश्चित हो इसलिए वोट अवश्य डालें और वोट डालने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। गोष्ठी का संचालन चन्दन प्रजापति तथा आभार ज्ञापन आशीष कुमार सिंह ने किया।

Views: 10


Leave a Reply