कनिष्ठ वर्ग में श्रेया पाण्डेय तो मध्यम वर्ग में सौम्या ने मारी बाजी
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कु.श्रेया पाण्डेय ने प्रथम, इरफान आलम ने द्वितीय एवं कु.आशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन कसौधन, कु.निहारिका मद्धेशिया, यशस्वी राय, कु.जाह्नवी सिंह एवं समर कुमार प्रशंसित स्थान पर रहे।
मध्यम वर्ग में कु.सौम्या यादव ने प्रथम, कु.साक्षी तारा ने द्वितीय एवं रूद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मनु सिंह व कु.खुशी यादव, विपिन यादव, सत्यम् एवं त्रिपुरान्तक सतीश प्रशंसित स्थान पर रहे।
अंग्रेजी श्रुतलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कु.श्रेया पाण्डेय ने प्रथम, कु.साक्षी मौर्या ने द्वितीय एवं कु.मिस्बाह फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु.अर्पिता रावत,रूद्रांश राय,प्रतीक सिंह व प्रसन्न राय एवं कु.मन्नत तिवारी प्रशंसित स्थान पर रहे।
मध्यम वर्ग में बशारत हुसैन ने प्रथम, कु.अर्पिता ने द्वितीय एवं कु.सौम्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु.नव्या शर्मा, सूर्यांशु राय व कु.राशि सिंह, कु.अतिधान्या सिंह एवं अमान अली प्रशंसित स्थान पर रहे।
मूल्यांकन एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका आस्था अग्रवाल ने किया।चयनित प्रतिभागियों को मार्च में आयोजित होने वाले संस्था के 39वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2024) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Views: 3









