शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
गाजीपुर। शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए जैसे भी संघर्ष करना होगा किया जाएगा। यह कहना है प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय का। उन्होंने जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह व अन्य शिक्षकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण आदि के लिए उच्चाधिकारियों के उदासीनता बरतने पर नाराजगी व्यक्त की।
बताते चलें कि बीते दो नवंबर और 23 नवंबर को शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु पत्र दिया गया था। उसमें से कतिपय शिक्षकों के समस्याओं का निस्तारण किया गया, परन्तु कुछ शिक्षकों की समस्याएं कार्यालय में लम्बित है, जिनका निस्तारण शीघ्राति शीघ्र कराने की मांग की गई।
शिक्षकों की मुख्य मांगों में तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, एनपीएस अध्यापकों के खातें में उनकी धनराशि प्रदर्शित नहीं, प्रेमलता राय का वेतन निर्धारण, मोहन सिंह यादव पदोन्नति की पत्रावली, लक्ष्मण जायसवाल एकल स्थानान्तरण पत्रावली, पुष्कल तिवारी के चयन वेतनमान की पत्रावली कार्यालय में लंबित है। शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रकरण को यथाशीघ्र निस्तारित करने की मांग की।
इस अवसर पर राणाप्रताप सिंह, कुँवर अविनाश गौतम, ओमनारायण राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, घनश्याम राय, राजेश पाण्डेय, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Views: 5









