विकसित भारत संकल्प यात्रा से पात्रों को मिल रही है योजनाओं की जानकारी 

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को सदर विधानसभा में  नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा नगर के लंका मैदान में सम्पन्न हुई।


      लंका मैदान में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देश की एकता,अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है। इस यात्रा के माध्यम से समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े उस व्यक्ति को जोड़ना है ताकि  वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

            वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और  सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम  की भावना का संचार होगा। यही सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है।

    नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर,बेबस, लाचार को दिलाने हेतु इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। योजना से वंचित पात्रों का विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश राय, सुरेश बिंद, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी,मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल  एवं संचालन अभिनव सिंह ने किया।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply