पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर चस्पा की न्यायालय की नोटिस
गाज़ीपुर। दुराचार के आरोपी वांछित अभियुक्त के घर पहुंच कर पुलिस ने शुक्रवार को मुनादी कराते हुए धारा 82 की नोटिस चस्पा किया।
यह कार्रवाई सादात थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरदापुर गांव में पूरी की। पुलिस टीम ने मुनादी कराते हुए धारा 363, 366, 376 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमें में वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र गिरजा शंकर यादव के घर पर धारा 82 को नोटिस चस्पा की। न्यायालय के आदेशानुसार सादात एसओ आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराया गया। उप निरीक्षक आफताब अहमद ने आरोपी के घर पर धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने हिदायत दिया कि यदि अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों में अफरा तफरी मची रही।
Views: 8








