भारत अभ्युदय श्रीराम रथ का शुभारंभ करेंगे महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति जी महाराज 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सिद्धपीठ से किया जाएगा रथ का शुभारंभ 

गाजीपुर। अयोध्या धाम में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त जनपद में जन जागरण हेतु भारत अभ्युदय श्रीराम रथ का शुभारंभ हथियाराम मठ पर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा। यह रथ जनपद के सभी नगरों व गांव गांव घूमेगा। इसकी जानकारी देते हुए प्राण प्रतिष्ठा अभियान काशी प्रांत संयोजक डॉ.  संतोष यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर इस भारत अभ्युदय श्रीराम रथ के माध्यम से जनपद के जन-जन को राष्ट्र की गौरवशाली अतीत व परंपराओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Views: 97

Leave a Reply