सरकारी धन के गबन के तीन अभियुक्त पहुंचे सलाखों के पीछे 

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने सरकारी धन के गबन के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया है।


        उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर ब्लाक भदौरा मे वित्तीय अनियमितता के सम्बन्ध में जाँच हेतु मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी की टीम ने जाँचोपरान्त कुल 1503472 रुपये की वित्तीय अनियमितता पायी थी। इसके बाद अंशुल मौर्या जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर की तहरीर पर, नरगिस खान पत्नी औरंगजेब खान निवासी ग्राम रक्शहा थाना दिलदारनगर जमपद गाजीपुर, गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ तथा तबरेज खान पुत्र वाजिद खान पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव द्वारा  प्रारंभ की गयी। अब तक की तमामी विवेचना से अभियोग में धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त औरंगजेब खान पुत्र स्व. सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर का नाम प्रकाश में आया। 

      दिनांक 09 जनवरी 2024 को उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, राज ट्रेडर्स तबरेज खान पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर व औरंगजेब  खान पुत्र स्व.सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर को नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव, उपनिरीक्षक विकास सिंह, आरक्षी नीरज वर्मा व मनीष रौनियार तथा महिला आरक्षी  अर्चना सिंह थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply