चोरी के गैस सिलेंडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने चोरी के गैस सिलेण्डर, एक तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को उमा भारत गैस ऐजेन्सी सुहवल जनपद गाजीपुर के पिकअप वाहन से एक गैस सिलेण्डर किसी अज्ञात ब्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। ऐजेन्सी के मैनेजर उमाशंकर सिंह कुशवाहा पुत्र स्व. शिवमूरत सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम टिसौरी पोस्ट टिसौरा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के लिखित तहरीर के आधार पर चोरी का अभियोग पंजीकृत हुआ।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ मुखबीर खास की सूचना पर बेमुआ चौराहे के समीप से एक गैस सिलेण्डर के साथ एक व्यक्ति को पकडा गया। बरामद गैस सिलेण्डर का सीरियल न0 666129 टी चोरी गये गैस सिलेण्डर के सीरियल नम्बर से मिलान करने पर चोरी गैस सिलेण्डर का होना पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार राय उर्फ सोनू राजभर पुत्र विद्यांचल राजभर निवासी ग्राम बेमुआ थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के रूप मे हुई। उसकी जामा तलाशी से एक नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 6









