नेत्र शिविर में हुआ 26 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन
गाज़ीपुर। केवीएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च सेंटर मरदापुर सादात में लगातार तीसरे गुरुवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इन्स्टिच्यूशन द्वारा संचालित कालेज में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद 26 लोगों का नेत्र परीक्षण करते हुए मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया।आपरेशन के उपरांत संस्थान द्वारा मरीजों को एक माह की निःशुल्क दवा और चश्मा प्रदान किया गया।
कॉलेज के वॉइस चेयरमैन धर्मेन्द्र यादव की देखरेख में 26 लोगों का नेत्र परीक्षण करते हुए सफलता पूर्वक आपरेशन कार्य किया गया। इस पुनीत कार्य के दौरान अजीत कुमार, अमरनाथ, नन्दिनी, रोमा, श्रवण, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
Views: 4
Advertisements







