कंबल पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी चंद्रपाल यादव जूनियर कमीशन अधिकारी भारतीय थल सेना, के पिता स्वामीनाथ यादव ने सोमवार को आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन अकी कामना की।
इस ठंड के मौसम में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर चमक आ गयी। मुख्य अतिथि समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. कमलेश यादव ने जरूरतमंदों की सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए ऐसे कार्य के प्रति समाज के सामर्थ्यवान लोगों से आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी स्वामीनाथ यादव ने आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डा. चौथी सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता सुदर्शन यादव, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र यादव,रामदासी देवी,चंद्रभान यादव, डा. रामलखन गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजू राम आदि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुदामा राम विश्वकर्मा ने किया।
Views: 7








