दुराचार के आरोपी हुआ न्यायालय के सुपुर्द

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस ने दुराचार व  पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही है।


     थाने पर दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त अमरदीप कुमार पुत्र रामाश्रय राम निवासी ग्राम पारा थाना बिरनों जनपद गाजीपुर को पुलिस टीम ने क्षेत्र के कहोतरी बाजार से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह तथा आरक्षी रामदेव सिंह व मुलायम सिंह यादव शामिल रहे।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply