राष्ट्रीय किसान दिवस पर लगी अन्नदाता प्रदर्शनी

सेल्फी प्वाइंट “मैं हूं अन्नदाता” रहा आकर्षण का केन्द्र 

गाज़ीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान समारोह व ई अन्नदाता संस्था द्वारा अन्नदाता प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

     ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यक्रमों की जानकारी जनपद के दूर दराज से आये किसानों को दी गई। प्रदर्शनी में बैनर, हैंडबिल और स्लाइड के माध्यम से किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम ई अन्नदाता सम्मानित पहचान अभियान, ई अन्नदाता जैविक, प्राकृतिक व श्रीअन्न (मिलेट्स) संवर्धन अभियान, अन्नदाता आश्रित बेरोजगारी उन्नमुलन अभियान, ई अन्नदाता गरीबी उन्नमूलन अभियान, ई अन्नदाता गौरवान्वित अनुभूति अभियान 2047, उद्यम भारत अभियान, ई अन्नदाता मंडी अभियान, ई अन्नदाता कैंटीन, घर का अधिकार, उद्यमिनी अभियान सहित अन्य सभी अभियानों को जानकारी ई अन्नदाता के कर्मचारियों द्वारा किसानों को दी गई। कार्यक्रम में दूर दूर से आये किसानों ने इस अभियान की सराहना की। इन प्रदर्शनी में ग्रामीण किसानों, महिला किसान, स्वयं सहायता समूह से जूड़े लोगों ने ई अन्नदाता के अभियानों और कार्यक्रमों को बखूबी समझा। किसानों ने कृषक हित में चल रही योजनाओं को किसानों के लिए लाभदायी और आवश्यक बताया साथ ही अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

          ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड की निदेशक पूजा राय ने बताया कि ई अन्नदाता विगत पांच वर्षों से किसानों व उनके परिवारजनों के कल्याण और विकास के लिए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। ई अन्नदाता अपने कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से किसानों के हितार्थ कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इन अभियानों के द्वारा हमारा प्रयास है कि हम आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक किसानों को स्वयं के किसान होने पर गौरव की अनुभूति हो सके। प्रदर्शनी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में आए सभी किसानों, महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ई अन्नदाता के अभियानों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई व सभी को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ कैलेंडर उपहार स्वरूप दिया गया।

        ई अन्नदाता टीम द्वारा लगाया गया सेल्फी प्वाइंट “मैं हूं अन्नदाता” सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रिया राय, आरती सिंह, इशरत जहां, नेहा यादव, आंचल श्रीवास्तव, कविता मौर्या, जय पांडेय, सुमित कुमार, क्षितिज कुमार

Views: 35

Leave a Reply