रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात शिशु का शव

गाजीपुर। रविवार की देर रात रेलवे स्टेशन सादात के समीप एक नवजात शिशु के शव को स्टेशन के बाहर मिलने की सूचना रेलवे विभाग द्वारा थाने को दी गई।


   थानाध्यक्ष सादात आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शिशु के शव का मेमो थाना सादात पर प्राप्त हुआ। जिसके क्रम में थाना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शिशु के शव को कब्जा पुलिस लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी। अज्ञात शव एक नवजात शिशु का था जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके गर्भ नाल में सर्जिकल क्लिप लगी हुई है।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply