दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और अतिक्रमण से बचने की सलाह 

गाजीपुर। सादात नगर पंचायत के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व नगर में मंगलवार के दिन साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने हेतु थाना परिसर में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद नगर के व्यापारी बंधुओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी व्यापारियों की प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सर्वोपरी है। इसके लिए आप लोग संभव हो सके तो अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। साथ ही कोई समस्या हो तो पुलिस प्रशासन को अवगत करायें। इसकी गोपनीयता रखी जायेगी। कहा कि मंगलवार के दिन साप्ताहिक बंदी का पालन आप लोग स्वयं करें और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं अनेक व्यापारियों ने कई सुझाव भी दिये।


      थानाध्यक्ष ने कहा कि बाजार संकरा है और दुकानदारी के चक्कर में व्यापारी सड़क पर फैला कर सामान रख कर अतिक्रमण को खुद बढ़ावा देते हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दिया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं बाजार में सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर चालान भी किया जायेगा।

     बैठक में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार चौरसिया, व्यापारी यशवंत वर्मा, सुनील गुप्ता, सभासद राजू मद्धेशिया, मु आजाद , महेन्द्र जायसवाल, गुड्डू, संजय आदि उपस्थित रहे।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply