नहीं रहे सीनियर साइंटिस्ट जयशंकर मिश्रा

गाजीपुर। जिले के सादात नगर पंचायत के निवासी तथा फोरेंसिक डिपार्टमेंट में सीनियर साइंटिस्ट आफिसर के पद पर रामनगर में तैनात जयशंकर मिश्रा (51वर्ष) का सोमवार की देर रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 


     उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. नर्वदेश्वर मिश्रा के दो पुत्रों में छोटे जयशंकर मिश्रा पिछले कुछ समय से बिमार चल रहे थे। सोमवार की देर रात अचानक उनके सीने में दर्द होने पर वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, परंतु उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।उनके निधन पर पत्नी कुसुम देवी, दो नाबालिग पुत्र शिवम और गोलू के साथ ही भाई प्रेमशंकर व परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। क्षेत्रीय जन व नगरवासी शोक संतप्त परिवार को  सांत्वना देने में जूटे रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply