निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में निःशुल्क हुई जांच
गाजीपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामुपुर,दुल्लहपुर में मंगलवार 5 दिसंबर को आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में रोगियों की जांच कर आवश्यक हिदायत व दवाइयां दी गयीं।
शिविर में नेत्र सर्जन चिकित्सक डॉ स्नेहा सिंह एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी मनोज कुमार द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 105 मरीजों की जांच किया गया जिसमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकयत पायी गयी। मोतियाबिंद के मरीजों को चिकित्सक ने उनके नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु 25 दिसंबर सोमवार को सुबह 9 बजे जिला अस्पताल गाजीपुर में ऑपरेशन हेतु बुलाया।
शिविर में शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट रामसुरेश चौरसिया, लैब टैक्निशियन ललित कुमार, सौम्या गुप्ता वार्ड ब्वाय अखिलेश, निशार अहमद सहित समाजसेवी अनिकेत चौहान का सराहनीय योगदान रहा।
Views: 6








