मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

गाज़ीपुर। मिशन शक्ति अभियान के फेज-4 का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

    रैली पुलिस महिला आरक्षी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी, महिला अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निकाली गई। यह रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर महूआबाग से मिश्र बाजार से लंका से सैनिक चौराहा होते हुए पुलिस लाईन में समाप्त हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, एडीएम, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

   इसी क्रम में सादात के टाउन एरिया कार्यालय के समीप स्थित  देवालय पर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण अंतर्गत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को शारदीय नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा संचालित महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में विधिवत बताते हुए महिलाओं को सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को गुड टच और बैड टच, पाक्सो एक्ट, दहेज उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि महिलाएं किसी प्रकार की समस्या को निस्तारित कराने के लिए कभी भी पुलिस की मदद ले सकती हैं। महिलाओं से जुड़ी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला कांस्टेबल कविता, रोशनी, रुपाली और कंचन ने उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को नारी शक्ति से संबंधित पम्पलेट बांटकर उन्हें इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसआई सुरेन्द्र कुमार, रामबली, कांस्टेबल दिलीप कुमार, रामराज तिवारी, प्रशांत, मनोज कुमार आदि रहे। इसी क्रम में विकास खण्ड सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर, कम्पोजिट विद्यालय बरहपार, नसरतपुर सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली। नारा और श्लोगन के जरिए महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर की नोडल शिक्षिका जैनब रहमान ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। शिक्षिका पूजा मिश्रा ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, सोनू खरवार, बुद्धू राम, अनिता यादव, गीता राजभर, सतीराम आदि रहे।

Views: 63

Leave a Reply